-
मोगा: जनगणना 2027 की तैयारियों के तहत जिला मोगा में लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत डिजिटल एलईडी वैन बाघापुराना सब-डिवीजन के विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को जनगणना के महत्व, इसकी प्रक्रिया और ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा के बारे में जानकारी दे रही है।.