-
नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने नागरिकों और कारोबार से जुड़े लोगों को सरकारी सेवाएं तेजी से उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को बताया कि डिरेगुलेशन एक्सरसाइज-फेज II के तहत सिंगल विंडो सिस्टम पर उपलब्ध 84 सेवाओं के निपटारे की समय-सीमा कम कर दी गई है।.