-
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में सोमवार को एकीकृत बाल विकास परियोजना की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति, जिला बाल संरक्षण समिति, जिला स्तरीय पोषण समिति तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ से संबंधित जिला स्तरीय बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई.