-
नोएडा। गर्मी से बेहाल लोगों को शनिवार दोपहर उस समय थोड़ी राहत मिली जब शहर में अचानक तेज बारिश और धूल भरी आंधी ने दस्तक दी। लेकिन यह राहत कुछ ही देर में आफत में बदल गई। तेज आंधी और बारिश के कारण नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और मुख्य सड़कों पर सैकड़ों पेड़ गिर गए।.