-
भोपालः मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की दूसरी सूची पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हमला बोलते हुए आज कहा कि भाजपा को लड़ने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे और ‘डबल इंजन’ की ये सरकार ‘डबल हार’ की ओर बढ़ रही है।.