-
बहराइच: (उप्र) जिले में घाघरा नदी में नहाने के दौरान दो नाबालिग भाइयों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम की है, जब करीब छह-सात बच्चे नदी में खेल रहे थे। पुलिस ने बताया कि इसी बीच किशन सिंह (12) नहाते नहाते नदी के बीच चला गया और डूबने लगा।.