-
एर्लिंग हेलेंड ने मंगलवार को यहां चैंपियन्स लीग मुकाबले में सर्वाधिक गोल के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पांच गोल दागे जिससे मैनचेस्टर सिटी ने आरबी लेपजिग को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।यूरोपीय फुटबॉल की इस शीर्ष प्रतियोगिता में इससे पहले लियोनल मेस्सी और लुईज एड्रियानो ही किसी मुकाबले में पांच गोल कर पाए.