-
नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, रेलवे और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) द्वारा आयोजित एग्जाम वॉरियर आर्ट फेस्टिवल में भाग लिया। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक एग्जाम वॉरियर्स से प्रेरित है, जिसका उद्देश्य छात्रों में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का निर्माण करना है।.