-
देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैंप कार्यालय स्थित मुख्य संवक सदन में विभिन्न कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों से भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने अपने तमाम विभागों एवं सवंर्गो से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से उन्हें अवगत करवाया। धामी ने सभी प्रतिनिधि मण्डलों की समस्याओं एवं मांगोें को गंभीरता से सुना.