-
सरकाघाट: ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत बाल विकास परियोजना गोपालपुर स्थित सरकाघाट द्वारा पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरकाघाट की लगभग 50 किशोरियों के लिए एक्सपोजर विजिट आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को महिला सुरक्षा, वित्तीय साक्षरता, लैंगिक समानता, बालिका सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस.