-
Firozabad Factory Fire : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में देर रात एक फैक्ट्री में आग लग गई। यह आग थाना रामगढ़ क्षेत्र के लक्ष्मी ग्लास फैक्ट्री में लगी है। जनपद की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के प्रयास में जुट गईं। फिलहाल, फायर ब्रिगेड ने आग को काबू में कर लिया है।.