-
नेशनल डेस्क। एयर इंडिया और इंडिगो के बाद अब अकासा एयर ने भी अपनी उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है। एयरलाइन ने शनिवार को घोषणा की कि मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।.