-
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद : धान की सरकारी खरीद में देरी को लेकर मंगलवार को शाहाबाद में किसानों का रोष सड़क पर उतर आया। 20 सितंबर तक खरीद शुरू करवाने के प्रशासनिक आश्वासन के बावजूद खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में महापंचायत की।.