-
किसानों का दिल्ली कूच करने का प्लान शिनवार को एक बार फिर से असफल हो गया। आज भी किसानों ने दिल्ली चलो मार्च को स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले 6 दिसंबर और 8 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली की ओर कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा में सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। अब किसान नेताओं ने ऐलान किया है कि वे 16 दिसंबर को दिल्ली के लिए ट्रैक्टर मार्च करेंगे।