-
इंटरनेशनल डेस्क: संयुक्त राष्ट्र के “कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) शासन पर पहले वैश्विक संवाद” का उद्घाटन सोमवार को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में हुआ। इसकी पहली बैठक में जिनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय और स्विट्जरलैंड में अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों में चीन के स्थायी प्रतिनिधि च्या क्वेईते ने “कृत्रिम बुद्धिमत्ता की खाई को पाटना” विषय पर भाषण दिया। .