-
Maharashtra Shines in National Games : उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल के जिम्नास्टिक स्पर्धा के पांचवें दिन महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर रिदमिक और एरोबिक जिम्नास्टिक में महाराष्ट्र का दबदबा देखने को मिला। हूप इवेंट में महाराष्ट्र की परीना राहुल मदनपोतरा ने 24.850 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता।.