-
जालंधरः पंजाब के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चुन्नी लाल भगत का निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही जालंधर के राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चुन्नी लाल भगत ने अपने लंबे जीवन में कारोबार, समाजसेवा और राजनीति—तीनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई।.