-
श्रीनगरः नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को आशंका जताई कि अनुच्छेद-370 को हटाए जाने के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने से पहले कश्मीर में मुख्य धारा के राजनीतिक दलों के नेताओं को नजरबंद किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए महज ‘बहाना’ चाहिए।.