-
चंडीगढ़: पूर्व सांसद और भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन का मोबाइल फोन चोरी होने की खबर सामने आई है। दरअसल,सत्यपाल जैन के साथ मोबाइल चोरी की घटना तब हुई जब वह पूर्व केंद्रीय मंत्री और आप नेता हरमोहन धवन के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ श्मशान घाट आए थे।