-
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को सोमती नदी के पुल से एक कार के नीचे गिरने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे। कार सवार युवक नरसिंहपुर के दूल्हा देव मंदिर से लौट रहे थे.