-
वाराणसीः पवित्र श्रावण मास के दूसरे सोमवार पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया। ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।.