-
देहरादून: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए टनल का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोगों को जाम के झाम से निजात मिल सके। कार्यदायी संस्था ने मंगलवार को टनल को सफलतापूर्वक आर-पार कर लिया। इसको लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग लोनिवि और कार्यदायी संस्था के अधिकारी और मजदूरों ने खुशी जताई है।.