-
शिमला: सेवा पखवाड़ा-2026 के तहत लोक भवन में ‘साहित्य सेवा’ विषय पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। लोक भवन और हिमाचल साहित्य एवं संस्कृति मंच के संयुक्त सहयोग से हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की। कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को राज्यपाल ने सम्मानित किया।.