-
एंटरटेनमेंट डेस्क : आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन अभिनीत, वी. अरुणकुमार (एटली) द्वारा निर्देशित और सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राका’ ने सिनेमाई तकनीक के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। फिल्म ने “रियल-टाइम में मोशन-कैप्चर किए गए सर्वाधिक लोगों का रिकॉर्ड” श्रेणी में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया.