-
हिमाचल डेस्क: हमीरपुर जिला के बमसन क्षेत्र के ऊटपुर गांव की बेटी मनीषा कुमारी ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। बुधवार को गृह क्षेत्र टौणीदेवी पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘मनीषा कुमारी अमर रहे’ जैसे नारे लगाए।.