पलवल: जिले के निकटवर्ती गांव चिरवाड़ी के पास बीती शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर ट्राली और मोटरसाकिल की टक्कर हो गई। जिससे बाईक चालक की गम्भीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
हिसार: जिले के अर्बन एस्टेट में अज्ञात चोर सेवानिवृत कर्मचारी बुर्जुग रलदू राम को बेहोश करके (32) तोला सोना 750 ग्राम चांदी के अलावा साठ हजार रुपये चुरा कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग गांव गए हुए थे।
पानीपत: इन दिनों पानीपत पुलिस द्वारा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते शहर के विभिन्न बाजारों और सड़कों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम शुरू की गई है। फिलहाल पुलिस की इस मुहिम को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है,लोगों का कहना है
यमुनानगर: हरियाणा में गेस्ट टीचर्स 18 साल से नियमित करने की मांग को लेकर करनाल में 117 दिन से धरना दे रहे हैं। यमुनानगर में पिछले 11 दिन से धरना दे रहे गेस्ट टीचर्स ने अब ब्रेक लगा दिया है।
भिवानी: जिले के नगर परिषद के ईओ अभय सिंह यादव को मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो पर मिली शिकायत के बाद निलंबित कर दिया है। अभी तक प्राथमिक तौर पर सामने आया है। कि शहरी स्थानीय निकाय भिवानी के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह को प्लांट अलॉटमेंट लेटर जारी न करने पर सस्पेंड कर दिया गया है।
महेंद्रगढ़: जिले के गांव देवास में रात्रि के समय एक बंद मकान में घुसकर चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात व कैश चोरी कर लिया। चोरों की यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव देवास निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसका भाई दिल्ली पुलिस में कार्यरत है,
यमुनानगर: जिले के एंटी व्हीकल सेल टीम ने शातिर बाइक चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ने पिछले साल करीब 25 मोटरसाइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी से चोरी की 10 बाइक बरामद कर ली है।
पानीपत: जिले के लाल बत्ती स्थित संविधान चौक पर सभी दलों, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिलकर हवन यज्ञ कराया। हवन में आहुति डालते हुए, नगर निगम चुनाव में आने वाले ऐसे जनप्रतिनिधियों की कामना की गई।
पानीपत: समाज सेवा संगठन द्वारा लगभग 600 जरूरतमंद बच्चों और महिलाओं को गरम सूट और शॉल वितरित किए गए। भगवान पार्श्वनाथ के जन्म एवं तपकल्याणक के उपलक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध समाजसेविका विजयलक्ष्मी पालीवाल ने शिरकत की।
अंबाला: पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। जब से नया साल शुरू हुआ है तब से सूरज नहीं निकला जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। पश्चिम से चलने वाली ठंडी हवाओं ने आम जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।
पलवल: चांदहट थाना इलाका में गांव बडोली की एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत का कारण गांव के मेडिकल स्टोर से खांसी होने पर दवा लेना बताया जा रहा है।