-
Heavy Rains Tamil Nadu : दक्षिण तमिलनाडु और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र पर बने चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण मंगलवार रात से यहां दक्षिणी और डेल्टा जिलों में भारी बारिश हो रही है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि थूथुकुडी, तेनकासी, तिरुनेलवेली, तिरुवरुर और कराईकल जिलों (पुडुचेरी) में सभी स्कूल बंद कर दिए गए.