-
लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के विकास के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा की दृष्टि स्पष्ट थी। योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमवती नंदन बहुगुणा की 104वीं जयंती के अवसर पर यहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।.