-
Himachal Pradesh Cloudburst : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश कहर बनकर टूट रही है। जिला चंबा में बादल फटने की घटना से हालात बिगड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार, डलहौजी-तलाई मार्ग पर तलाई क्षेत्र में बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। नाले में आई अचानक बाढ़ नीचे बसे गुनियाला गांव तक पहुंच गई.