-
मंडी (हिमाचल प्रदेश): सुंदर नगर पुलिस थाने के कर्मचारियों ने दो महिलाओं को पकड़कर 966 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर नाके पर चेकिंग के दौरान महिलाओं को पकड़ा। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि महिलाएं चरस की खेप कहां से लेकर आई थीं।.