-
फाजिल्का : सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए, फाजिल्का पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकडे गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 4.155 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत एफआईआर थाना सदर जलालाबाद में दर्ज की गई है।.