-
नाहन : जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ की ग्राम पंचायत दीदग में तीन मंजिला रिहायशी मकान अचानक धराशायी हो गया। हादसे में मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चियां घायल हुई हैं। मृतकों की पहचान निर्मला (60) पत्नी भीम सिंह और पूजा (32) पत्नी अमित राणा निवासी भवाई के रूप में हुई.