-
नेशनल: भारत के सबसे बेहतरीन एंटरटेन्मेंट प्लैटफ़ॉर्म में शुमार ‘हंगामा’ ने अपने नए सस्पेंस-थ्रिलर ‘रेड रूम’ को लॉन्च किया। इस शो के जरिए बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री डेज़ी शाह अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। इस बेहद दिलचस्प सीरीज में उनके साथ अमित गौर, अनुज सचदेव, रीना अग्रवाल और रीवा चौधरी भी दिखाई देंगे।.