-
जम्मू-कश्मीर डेस्क: कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु और अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से ‘अध्यक्ष, सर्वदलीय हुर्रियत सम्मेलन’ का पदनाम हटा दिया। उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। कुछ लोगों ने मीरवाइज उमर फारूक को उनके आदर्शों और विश्वासों से समझौता बताते हुए निशाना बनाया।.