अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और इंफोसिस के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई।
एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख और बिजली तथा उपयोगिता शेयरों में खरीदारी के कारण सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.26 प्रति डॉलर पर खुला और फिर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 87.41 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
शुरुआती कारोबार में 16 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, घरेलू बाजारों में तेजी ने हालांकि रुपये की गिरावट को सीमित रखा।
सुबह के कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में कमी और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने इसकी बढ़त को सीमित कर दिया।