-
नयी दिल्ली: कर चोरी के आरोपों को लेकर आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को मैनकाइंड फार्मा के दिल्ली स्थित परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विभाग कंपनी के दिल्ली और आसपास के परिसरों में तलाशी ले रहा है, दस्तावेजों की जांच की जा रही है। लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।.