-
तिरुवनंतपुरम: आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम अपनी लय को कायम रखते हुए खराब फॉर्म से जूझ रही श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शुक्रवार को तीसरा टी-20 मैच और 5 मैचों की श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत ने विशाखापत्तनम में पहले 2 टी-20 मैचों में क्रमश: 8 और 7 विकेट से जीत दर्ज की है।.