-
India alliance meeting: नई दिल्ली में सोमवार को संविधान क्लब में INDIA गठबंधन (इंडिया ब्लॉक) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की। इस दौरान उन्होंने देश के सामने मौजूद आर्थिक, सामाजिक और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर चिंता जताई और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।.