-
नयी दिल्ली: कपड़ा सचिव रचना शाह ने मंगलवार को कहा कि कपड़ा मंत्रालय जल्द ही परिधानों के लिए ‘इंडिया साइज’ वाले मानकों को पेश करेगा। इन मानकों को भारतीय शारीरिक संरचना के अनुसार तैयार किया गया है। इन मानकों के आने के बाद भारतीय ऐसे कपड़ों को खरीद सकेंगे, जो उनके लिए बेहतर फिट होंगे।.