-
कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के प्रतिभावान बल्लेबाज रिंकू सिंह ने बुधवार को अपनी अच्छी फॉर्म का श्रेय मुंबई में फ्रेंचाइजी की अकादमी में कड़ी मेहनत को दिया। रिंकू गुजरात टाइटंस के खिलाफ और फिर पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ केकेआर के सबसे बड़े फिनिशर के रूप में उभरे.