-
हांगझोउः भारतीय साइकिलिस्ट डेविड बैकहम की एशियाई खेलों में पदक जीतने की उम्मीदें पुरूषों की स्प्रिंट रेस के क्वार्टर फाइनल में हारने के साथ ही खत्म हो गई। डेविड को जापान के केया ओता ने हराया। वह पहली रेस में जापानी प्रतिद्वंद्वी से 2 . 395 और दूसरी में 0 . 046 सेकंड पीछे रहे।.