-
सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया। गौतमबुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा स्थित इकोटेक, उद्योग केन्द्र व उद्योग विहार समेत विभिन्न सेक्टर्स में कुल मिलाकर 40 औद्योगिक भूखंडों का होगा आवंटन। 450 से लेकर 8000 स्क्वेयर मीटर के प्लॉट्स का होगा आवंटन, 28,600 से 33,950 के बीच प्रति स्क्वेयर मीटर रिजर्व प्राइस निर्धारित। 30 दिन के अंदर मिलेगा पोजेशन, दादरी के पास मल्टी मोडल लॉजिस्टिक्स पार्क की स्थापना के लिए भी बल्क लैंड अलॉटमेंट प्रक्रिया शुरू।