-
अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने गुरुवार को घोषणा की कि राज्य के सीमावर्ती जिलों में औद्योगीकरण में तेजी लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने यहां पहली सरकार-उद्योगपति बैठक के दौरान उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार सीमांत क्षेत्र में उद्योग के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।.