-
सीएम योगी ने नोएडा के सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर का किया शिलान्यास, एमएक्यू सॉफ्टवेयर के एआई इंजीनियरिंग सेंटर का किया उद्घाटन। माइक्रोसॉफ्ट के मुख्यालय से बाहर रिसर्च व डेवलपमेंट के सबसे बड़े सेंटर के तौर पर कार्य करेगा इंडिया डेवलपमेंट सेंटर। सीएम योगी बोलेः 15 एकड़ में होगा इंडिया डेवलपमेंट सेंटर का निर्माण, हैदराबाद के बाद अब उत्तर प्रदेश भी बनेगा माइक्रोसॉफ्ट का घर।