-
नेशनल डेस्क: हरियाणा के रोहतक जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां साइबर सेल में तैनात ASI संदीप कुमार ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। मौके से तीन पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मैसेज मिला है। पुलिस ने दोनों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया.