-
श्रीनगरः पीपुल्स कांफ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन ने बृहस्पतिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन की नई भूमि नीति बिना मकसद के नहीं है और यह कश्मीरियों को अलग-थलग करने का प्रयास है। लोन की यह टिप्पणी जम्मू-कश्मीर में भूमि पट्टा धारकों द्वारा सरकार को कब्जा वापस करने के लिए कहे जाने के मद्देनजर आई है।.