-
सीएम योगी ने गुरुवार को लखनऊ में लगाया जनता दरबार, यहां पहुंचे सभी 125 लोगों की समस्याओं को सुना, समाधान के दिए निर्देश। कहा- हर पीड़ित को न्याय दिलाकर चेहरे पर मुस्कान लाना ही सरकार का ध्येय। मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश- जनपद में सुबह 10 बजे से जनता की समस्याओं को सुनें अधिकारी, इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं। पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, सड़क निर्माण समेत अनेक मामलों को लेकर आए पीड़ित, मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई का दिया निर्देश। मुख्यमंत्री ने बच्चों को पुचकारा, गोद में लेकर खिलाया, चॉकलेट भी दी।