-
लुधियाना: भाई की शादी के लिए रखे कपड़े और जेवरात वाला अटैची चोर उठाकर ले गया। अटैची में 50 हजार रुपए नकद भी थे। वारदात के समय सारा परिवार सोया हुआ था। चोर ने घर के छत पर ही अटैची में से नए कपड़े निकालकर पहने और अपने पुराने कपड़े वहीं फैंककर फरार हो गया।.