-
आम आदमी के लिए ईज़ ऑफ़ लिविंग का परिवेश तैयार कर रही सरकार। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाजन और व्यवस्थापन के लिए शीघ्र लागू होगी नई व्यवस्था। बिना विवाद पीढ़ियों की संपत्ति का हो सकेगा आसानी से बंटवारा। खुद के जीवित रहते अपनी अचल संपत्ति को परिवारीजनों को देने में होगी सहूलियत। रक्तसंबंधियों को संपत्ति दान देने की व्यवस्था के सरलीकरण के बाद एक और बड़ी सुविधा।