-
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने उज्जैन में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल का दर्शन किया।रवीना टंडन ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचीं। उनके आने की जानकारी महाकालेश्वर मंदिर समिति को पहले ही लग गई थी। इसी के चलते मंदिर समिति ने रवीना के दर्शन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।.